बोकारो, मार्च 16 -- चास प्रतिनिधि। जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप ने बीएसएल की विस्थापितों के लिए दुकान आवंटन का फैसला का स्वागत किया। रविवार को प्रेस बयान जारी करे हुए कहा कि बहुत सराहनीय पसल है। लेकिन इसमें शर्तों को व्यावहारिक करने की जरूरत है। सबसे अहम शर्त एक साल के आवंटन अवधि को तैतीस महीना का होना चाहिए। लंबे समय के लिए होगा, तभी लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि सभी दुकान प्लॉट क्षतिग्रस्त हैं। प्रबंधन को इसे रिपेयर करके ही आवंटन करना चाहिए। वहीं आवंटन के लाइसेंस की अवधि को तैतीस महीना करना न्याय संगत होगा। इससे दुकान धारक ठीक से व्यवस्थित हो पाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...