बोकारो, मई 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो लोहा कारखाना विस्थापित संघ की शासी निकाय की बैठक सोमवार को सिटी पार्क में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जावेद हुसैन अंसारी एवं संचालन आस मोहम्मद अंसारी ने किया। यह भी पढ़ें- बीएसएल में ठेकाकर्मियों की छंटनी के विरोध में सफाई मित्रों का जनजागरणबैठक का उद्देश्य बैठक में संघ के सचिव अनूप कुमार चौबे ने विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शहर के 96 दुकान विस्थापितों को आवंटित किए जाने पर बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही मांग की कि आवंटित दुकानों की मरम्मत कर उन्हें पूरी तरह उपयोग योग्य बनाकर ही विस्थापितों को सौंपा जाए।एयरपोर्ट निर्माण पर चर्चा बैठक में बोकारो एयरपोर्ट को शहर की आवश्यकता बताते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं संबंधित विभागों को आश्वस्त...