धनबाद, अप्रैल 1 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्व पार्षद सुमित सुपकार और ग्रामीण विस्थापित मोर्चा के नेताओं ने मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक टी पासवान के साथ पांच सूत्री मांगों पर वार्ता की। सुमित सुपकार ने पूर्व के विस्थापन और मुआवजा समझौतों को लागू न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवर निर्माण के कारण डीओ सीपी कॉलोनी खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि प्रबंधन ने ही वहां लोगों को बसाया था। इसके अलावा मजदूरों को भुगतान न मिलने, ब्लास्टिंग से घरों में दरारें और बढ़ते प्रदूषण पर भी नाराजगी जताई गई। जीएम टी पासवान ने मांगों को मुख्यालय तक पहुंचाने और समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर संतोष कुमार, गौरी शंकर रवानी और राज कुमार रवानी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...