बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड नवनिर्माण सेना की संयुक्त बैठक रविवार को संगठन के अध्यक्ष रामप्रसाद मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गुलाब चन्द्र ने कहा कि विस्थापितों के मुद्दों पर एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सीजीएम एचआर और जीएम एचआर को समार पत्र दिया गया था। जिसकी प्रतिलिपि बीएसएल के निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशक व सीजीएम नगर प्रशासन को दिया गया था। जिसमें आउट सोर्स से सेल के करार के अनुसार या फिर डीओपी में प्रदत्त अधिकार के अनुसार विस्थापित महिला-पुरुषों को नियोजन देने की मांग की गई थी। बैंक लॉग में एकमुश्त बीस हजार महिला-पुरुष, अशिक्षित, शिक्षित, प्रशिक्षित विस्थापितों को पूर्व के आरक्षण नीति के अनुसार डीपीएलआर के माध्यम से अकुशल, अर्द्धकुशल,कुशल पदों पर देने की मांग की गयी थी। बैठक में प्रस्...