धनबाद, अप्रैल 11 -- भौंरा, प्रतिनिधि। भौंरा और पूर्वी झरिया क्षेत्र के अंतर्गत एएसपी कोलियरी सुदामडीह फायर पैच-2 आउटसोर्सिंग से प्रभावित थाना बस्ती के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनरतले 5 नंबर न्यू रेलवे साइडिंग पर प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के कारण लगभग तीन घंटे तक बीसीसीएल का परिवहन कार्य ठप रहा और प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की गई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के संयुक्त सचिव गौतम रवानी ने कहा कि आउटसोर्सिंग परियोजना के कारण हो रही भारी ब्लास्टिंग से थाना बस्ती के घरों में दरारें पड़ गई हैं और लोग खौफ के साए में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि ब्लास्टिंग के कारण क्षेत्र के कुएं और चापाकल सूख चुके हैं, जिससे पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा ह...