हजारीबाग, फरवरी 28 -- हजारीबाग प्रतिनिधि झारखंड किसान सभा, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच एवं खतियानी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में 10 और 11 मार्च को विधानसभा मार्च आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी एक प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आंदोलनकारी नेता भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने दी। पूर्व सांसद ने कहा कि झारखंड में केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान, दलित और आदिवासी समुदाय बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जल, जंगल और जमीन की खुली लूट हो रही है तथा विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने विस्थापन आयोग के गठन, स्पष्ट नियोजन एवं विस्थापन नीति की घोषणा तथा भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को सख्ती से लागू करने की मांग की। भुन...