भागलपुर, दिसम्बर 9 -- थाना क्षेत्र के गंगापुर में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग के पहले दिन सोमवार को कुप्पाघाट से पधारे प्रवचनकर्ता स्वामी प्रमोद जी महाराज ने सत्संग की महिमा को विस्तार से बताते हुए कहा कि सत्संग में आने वाले ही परमात्मा के कृपापात्र होते हैं। ईश्वर मात्र भाव जीव के कल्याण के लिए कृपा करते रहते हैं। सत्संग से ही जीव को वह ज्ञान प्राप्त होता है जिससे इस संसार के दुखों से छूटकर अनंत सुख को प्राप्त कर सकते हैं। सत्संग-भजन करने वाले को जन्म मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। इसके लिए सच्चे सदगुरू की शरण मे जाकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। प्रवचन के दौरान सुल्तानगंज के ख्यातिप्राप्त प्रवचनकर्ता स्वामी रघुनंदन दास जी महाराज ने कहा कि मौत के भय से सत्संग बचाता है। इसलिए सत्संग अवश्य करना चाहिए। इससे सभी सुखों की प्राप्ति होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.