विस्तारित क्षेत्र की कच्ची सड़कों का शीघ्र होगा पक्कीकरण
मधुबनी, जून 29 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में वर्षों से कच्ची पड़ी सड़कों के पक्कीकरण का काम शीघ्र पूरा होगा। निगम प्रशासन ने विस्तारित क्षेत्र की सभी कच्ची सड़कों का सर्वे कर उनकी सूची तैयार कर ली है। अब समेकित कार्ययोजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से सड़क एवं नाला निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू की गयी है। महापौर अरुण राय ने बताया कि नगर निगम में विस्तारित क्षेत्र शामिल होने के बाद करीब दो वर्षों तक राज्य स्तरीय अनिर्णय के कारण विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। अब विस्तारित क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी कच्ची सड़कों का सर्वे कराया जा चुका है। और सूची के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लक्ष्य है कि चरणबद्ध ढंग से सभी सड़कों का पक्कीकरण कराया जाए, ताकि लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.