नई दिल्ली, मार्च 22 -- भारत में ऐसे सुंदर नजारे हैं, जिन्हें देखने में ही आपकी आधी जिंदगी बीत जाएगी। और, इन सुंदर नजारों को एक्सपीरिएंस करने के तरीके भी अलग-अलग हों तो रास्तों की खूबसूरती बढ़ जाती है। भारतीय रेलवे इन नजारों को देखने के लिए कई स्पेशल लक्जरी ट्रेनों को चलाता है। इसी में से एक है विस्टाडोम ट्रेन। जिसमे बैठकर सफर करने की फीलिंग बिल्कुल अलग है। इमैजिन करें कि ट्रेन में बैठकर आप पूरे 180 डिग्री पर नेचर के नजारे ले रहे हैं। ट्रैवल इंफ्लूएंसर ने विस्टाडोम ट्रेन में बैठने का एक्सपीरिएंस इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।विस्टाडोम ट्रेन की खासियत राधिका ने ट्रेन में बैठने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है। वैसे तो विस्टाडोम ट्रेन इंडिया के कई हिस्सों में चलती हैं। ट्रैवल इंफ्लूएंसर ने मुंबई से लोनावला के लिए चलने वाली विस्टाडोम ट्रेन की जर्नी ...