गाजीपुर, मई 12 -- नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विसुनपुरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में सोमवार को नवस्थापित लाइब्रेरी एवं कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने फीता काटकर किया। बीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और संसाधनों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, चिंतन और व्यक्तित्व विकास का केंद्र होता है। पढ़ने की आदत बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति भी जागरूक बनाती है। उन्होंने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी ब...