रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री चैती दुर्गा पूजा समिति, डोरंडा ने चैती दुर्गा पूजा और इसके विसर्जन शोभायात्रा के स्वागत में शिविर लगाने व समापन में सहयोग देने के लिए क्षेत्र की सभी धार्मिक संस्थाओं और संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। समिति की शोभायात्रा पूजा स्थल से डोरंडा बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर डोरंडा झंडा चौक, गांधी मैदान, एजी मोड़, हिनू पूल, हिनू चौक, बिरसा चौक, पुराना विधानसभा होते हुए सेक्टर दो स्थित तालाब पहुंची, जहां पूजा अनुष्ठान के साथ देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इसमें बंगाल का ढाक बाजा, रामगढ़ से आई ताशा पार्टी, रांची के ढोल के साथ मोबाइल भजन मंडली की प्रस्तुति के बीच कई संगठनों ने स्वागत किया था। इसमें बर्मन परिवार, महावीर सेवा संघ, सोना चांदी व्यवसायी परिवार, शिव मंदिर महावीर मंदिर ट्रस्ट,...