मेरठ, जुलाई 31 -- नगर के रामबाग मोहल्ला निवासी विवाहिता नवीशा उर्फ राधिका की संदिग्ध मौत के मामले में आई एफएसएल ( फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) रिपोर्ट ने पूरे प्रकरण को नया मोड़ दे दिया है। रिपोर्ट में मौत का कारण जहर बताया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद मृतका के परिजनों ने पत्रकार वार्ता कर ससुराल पक्ष पर मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामबाग निवासी नरेंद्र रहेजा की पुत्री नवीशा उर्फ राधिका का विवाह 31 मई 2020 को अनमोल उर्फ प्रिंस के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नवीशा का उत्पीड़न करने लगे थे। बीते 10 मई को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे...