श्रावस्ती, अप्रैल 16 -- श्रावस्ती। जिले के राजकीय नलकूपों को चलाने के लिए न तो आपरेटर और न ही मरम्मत के लिए मिस्त्री ही हैं। ऐसे में खेतों की सिंचाई कैसे हो। यहां तक कि जिला गठन के 29 साल बाद भी श्रावस्ती में राजकीय नलकूप खंड का कार्यालय तक नहीं है। नलकूप खंड बहराइच और नलकूप खंड नानपारा को नलकूपों के संचालन की जिम्मेदारी है। 238 राजकीय नलकूपों को चलाने के लिए मात्र 22 आपरेटर तैनात हैं। श्रावस्ती में उद्योग धंधे लगभग नहीं के बराबर हैं ऐसे में खेती ही एक मात्र लोगों का सहारा है। खेती के लिए सिंचाई के साधनों की बहुत जरूरत है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: जिले में 171 जलस्त्रोत पर बिन पानी कैसे बुझेगी आग इसके लिए नहर में कभी कभार ही पानी आता है और निजी पंपिंग सेट से सिंचाई महंगी पड़ती है। ऐसे में राजकीय नलकूप ही सिंचाई के लिए उपलब्ध संसाधन है। लेकि...