विष्णू मंदिर से रेलवे केबिन तक की बाइपास सड़क जर्जर
बक्सर, मई 19 -- डुमरांव। नगर के स्टेशन रोड में विष्णू भगवान के मंदिर से रेलवे क्रासिंग तक की सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क पर रेलवे केबिन बंद होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के लग जाने से जर्जर सड़क में उभरे गड्ढों में वाहनों के फंस जाने से समस्या और गंभीर बन जाती है। बारिश हो जाने में नाला नहीं रहने के कारण पानी रोड पर जमा हो जाता है। पानी जमा होने से रोड की गहराई का पता नहीं चलता और वाहन उसमें फंस जाते हैं। लोगों ने बरसात से पहले विधायक राहुल सिंह से रोड बनवाने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.