हापुड़, अप्रैल 17 -- विष्णु मेमोरियल ब्रिटिश किड्स प्ले स्कूल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर को एक प्रेरणादायक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल से प्रारंभ हुए अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता की थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज रखी गई, जिसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अत्यंत उत्साह और रचनात्मकता के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कलाकृतियाँ उनकी प्रतिभा, समझ और सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण रहीं।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में क्षेत्र के अग्नि सुरक्षा अधिकारी उत्तम राणा का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.