पाकुड़, मार्च 30 -- विष्णु महायज्ञ श्रद्धामय वातावरण में संपन्न, अंतिम दिन उमड़ी भीड़ पाकुड़िया, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित रामलला यज्ञ मैदान में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का अंतिम दिन रविवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले इस दिव्य अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। अंतिम दिन यज्ञ मंडप में वैदिक विधि-विधान के साथ विशेष पूजन, हवन और पूर्णाहुति का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और हवन की पवित्र सुगंध से पूरा वातावरण आध्यात्मिक आभा से भर उठा। श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से यज्ञ में सम्मिलित हुए, परिक्रमा की और भगवान से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। यह महायज्ञ न ...