हमीरपुर, मई 26 -- हमीरपुर। पौथिया गांव स्थित बाबा ध्यानी दास आश्रम में विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन बाबा की समाधि स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ हुई। जिन्होंने पूजा अर्चना कर यज्ञवेदी की परिक्रमा की। कथावाचक आशीष राघव द्विवेदी ने कहा सती के सतीत्व के कारण सूरज की गति रुक जाती है। कलयुग में ईश्वर को पाने के लिए संकीर्तन ही उपाय है। रामलीला व रासलीला के माध्यम से जहां भगवान की भक्ति भावना प्रबल होती है। वहीं लोगों के चरित्र के निर्माण में सहायक होती है। वहीं रात में चल रही रासलीला में कलाकारों ने बाला जी, राधा-कृष्ण सहित विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- कृष्ण-सुदामा की मित्रता की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता इस मौके पर यज्ञमान रामसजीवन सोनी शांतिदेवी, सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर धर्म...