पाकुड़, मार्च 23 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय के रामलला यज्ञ मैदान में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का तीसरा दिन सोमवार को भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम बनकर उभरा। महायज्ञ के प्रारंभिक चरण में भव्य कलश यात्रा और विधिवत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब यह आयोजन अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। तीसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा यज्ञ स्थल आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही यज्ञ मंडप में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए स्थापित देवी-देवताओं भगवान गणेश, लक्ष्मी नारायण और मां दुर्गा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करते रहे। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों की काफी संख्या में उपस...