गुमला, जून 2 -- भरनो। भरनो बस्ती स्थित विष्णु मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आठ जून को 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत विधि-विधान के साथ होगी, जबकि नौ जून को पूर्णाहुति संपन्न कराई जाएगी। आयोजन में जरिया, कैरो सहित आसपास के कई गांवों की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी और भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय माहौल बनाएंगी। मंदिर के आचार्य अवध मिश्र ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...