मथुरा, दिसम्बर 9 -- मथुरा। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू की संस्तुति पर ठाकुर बिष्णु प्रताप सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है, ताकि उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार किया जा सके। प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ठाकुर विष्णु प्रताप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा करणी सेना के उद्देश्यों को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सिंह अपने पद की जिम्मेदारी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाएंगे। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.