औरंगाबाद, फरवरी 28 -- सदर प्रखंड के जम्होर स्थित विष्णु धाम परिसर में आयोजित दो दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। शिवांगी सिंह ने जरा देर ठहरो राम गीत प्रस्तुत किया। सृष्टि लक्ष्मी ने श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में एवं अब उठो सिया श्रृंगार करो की प्रस्तुति दी। इससे उपस्थित दर्शक भाव-विह्वल हो उठे। गजल गायक राजा मंडल ने होली खेलत कनक भवन में सिया रघुवीर की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। अंतरा घोष ने चिट्ठी आई गीत प्रस्तुत किया। वहीं टिंकू टाइगर ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान विष्णु एवं अन्य देवी-देवताओं की षोडशोपचार विधि से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। महंत बालकानंद ब्रह्मचारी एवं आचार्य छोटेलाल पांडेय के नेतृत...