बिहारशरीफ, मई 2 -- विष्णु धाम मंदिर के नए सचिव बने रवि रंजन ​बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने सामस विष्णु धाम मंदिर की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई प्रबंध समिति का गठन किया है। माऊर गांव निवासी रवि रंजन कुमार उर्फ मुन्ना को सर्वसम्मति से सचिव मनोनीत किया गया है। पूर्व सचिव अरविंद कुमार मानव द्वारा व्यक्तिगत कारणों से त्याग पत्र दिए जाने के बाद मंदिर के वित्तीय लेनदेन और प्रशासनिक कार्यों में काफी परेशानियां आ रही थीं। इन समस्याओं को देखते हुए न्यास बोर्ड ने नया फैसला लिया है। नये सचिव ने रवि रंजन कुमार ने कहा कि पिछले एक दशक से मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य अधूरा है, जिसे जल्द पूरा कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- रामजानकी ठाकुरवाड़ी बाघा की संपत्ति की सुरक्षा पर दिया जोर मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण,प्लास्ट...