बेगुसराय, जून 7 -- बीहट। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी की ओर से बीहट नगर परिषद के विष्णुपुर चांद उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आज मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होना है। पीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार तथा हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि 100 दिवसीय टी. बी. मुक्त अभियान के तहत बरौनी अंचल के पंचायतों व गांवों में तथा बीहट नगर परिषद के वार्डो में हेल्थ कैंप के जरिये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा दी जा रही है। टी. बी. के मरीजों की पहचान कर उन्हें मेडिकल किट दिया जा रहा है। गर्भाशय कैंसर से बचाव को लेकर बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण भी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विष्णुपुर चांद में मेगा हेल्थ कैंप आज शिविर में एनीमिया, एचआईवी, शुगर समेत कई तरह की जांच होती है। आयुष्मान तथा आभा कार्ड भी बनाये जा रहे है। लोगों से अधिक से अधिक शिविर में भाग ...