हरिद्वार, फरवरी 24 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णुघाट चौक के पास सोमवार देर रात करीब एक बजे जलपान की तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। एक दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, बीती रात आग ने विकराल रूप ले लिया और एक दुकान में रखा सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटने से होटल हरि निवास और राज होटल की दूसरी मंजिल तक लपटें पहुंच गईं। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के निर्देश पर पुलिस टीम और दो फायर यूनिट मौके पर पहुंचीं। होटलों में ठहरे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुकानों में रखे चार गैस सिलेंडरों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया श...