हजारीबाग, मई 13 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में बेमौसम बारिश से लोगों की चिंता बढ़ी तूफान के कारण नुकसान तूफान की वजह से कई जगहों पर विशालकाय पेड़ धाराशाई हो गए। वहीं, दर्जनों जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे बनासो सबस्टेशन के सभी फीडरों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड़ एनएच 522 में आठमील मोड़ के पास एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। जिससे करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ की टहनियों को काफी मशक्कत से काटकर अलग किया गया। इसके बाद एनएच पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो पाया। यह भी पढ़ें- बारिश से शहर हुआ पानी-पानी, जल निकासी की ...