हजारीबाग, मार्च 19 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के प्रवासी श्रमिक की बीते बुधवार को ओमान के अलजेसर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक प्रदीप कुमार महतो (24) पिता पुसन महतो प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वे जाबावी पॉवरटेक इंजिनियरिंग एलएलसी कंपनी में कार्यरत थे। बीते कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। बीते बुधवार की शाम को वे इलाज कराकर पैदल अपने कैंप वापस लौट रहे थे। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। अभी उनका शव ओमान में हीं कैंप में पड़ा हुआ है। इधर, इस हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सभी की करूण-क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, भाई...