हजारीबाग, अप्रैल 4 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड की दो छात्राओं का चयन अंडर 15 हजारीबाग इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ है। दोनों के चयन पर खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। चयनित छात्राओं में पूजा कुमारी तथा पूर्णिमा कुमारी शामिल हैं। दोनों प्रखंड के लेदी मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करती हैं। दोनों की इस शानदार सफलता पर प्राचार्य तथा खेल शिक्षक ने हर्ष व्यक्त जताते हुए दोनों के उज्जवल भविष्य की बधाई दी है। कहा है कि यह विष्णुगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। टीम का पहला मैच शनिवार को हजारीबाग बनाम गिरिडीह के बीच खेला गया। रविवार को जमशेदपुर बनाम हजारीबाग, सोमवार को हजारीबाग बनाम खूंटी तथा मंगलवार को धनबाद बनाम हजारीबाग के बीच मैच खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...