हजारीबाग, मार्च 30 -- विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के से दरिंदगी व हत्या की घटना को लेकर जिलेभर में उबाल देखा जा रहा है। इसे लेकर प्रदेश की राजनीतिक भी गरमा गई है। बीते दिन सांसद ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हजारीबाद बंद का ऐलान किया था। आज हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव समेत अन्य लोग हजारीबाग बंद के दौरान एकजुट दिखाई दिए। धरने में शामिल महिलाओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा- आरोपी को जल्दी अरेस्ट करो। उसको फांसी दो। लोगों ने अपने हाथों में संपूर्ण बंद, हेमंत सरकार होश में आओ, बलात्कारियों को फांसी दो की तख्तियां पकड़ रखी थीं। यह भी पढ़ें- झारखंड में ED का शिकंजा, CCL सुरक्षा प्रभारी समेत 4 पर चार्जशीट यह भी पढ़ें- झारखंड में सरकारी भुगतान और DBT की डे...