हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के उपरैली मुरगांव में शनिवार को खलिहान में रखे पुआल में आग लग गई। जिससे देखते-देखते पुआल जलकर खाक हो गया। पुआल कसुवा निवासी बिनोद बिहारी महतो का था। उसने बताया कि किसी ने पुआल में आग लगने की खबर दी। परिजन जब खलिहान की ओर दौड़े और हो-हल्ला किया तो आसपास के लोग एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आधे पुआल को बचा लिया गया, बाकी पुआल जलकर खाक हो गया। उन्होंने इसे असामाजिक तत्वों को करतूत बताया है। पुआल में अगलगी से उनके समक्ष मवेशियों के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...