कोडरमा, अप्रैल 3 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को झुमरी तिलैया में प्रेसवार्ता आयोजित कर हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक मासूम लड़की के साथ हुई हैवानियत के मामले के उद्भेदन पर पुलिस को बधाई दी। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि विपक्ष इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल दे रहा था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीति करना निंदनीय है। झामुमो नेताओं ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकेगी। साथ ही भाजपा के कुछ क्रियाकलापों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में राजनीतिकरण कर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांड...