धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। मानव अधिकार प्रोटेक्शन के बैनर तले धनबाद में विष्णुगढ़ की घटना को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया। मासूम बच्ची से दरिंदगी और निर्मम हत्या की निंदा की गई। आक्रोश मार्च कंबाइंड बिल्डिंग से प्रारंभ होकर रणधीर वर्मा चौक तक गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए थे, जिसपर झारखंड सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखा था। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग की। संगठन की गीता सिंह ने प्रशासन से मांग की कि जघन्य अपराध के सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न हो। कृष्णा सिंह ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे और उग्र आंदोलन पूरे झारखंड में करने को बाध्य होगा। भाजपा के ...