एटा, फरवरी 19 -- एटा, जलेसर नगरवासियों को पेयजल संबंधी बीमारियों से बचाने के साथ गंगाजल मुहैया कराने के लिए शासन ने जलेसर पेयजल योजना को हरी झंडी देने के साथ 144 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। इस पेयजल परियोजना के धरातल पर उतरते ही जलेसर नगरीय क्षेत्र के हजारों घरों में शुद्ध गंगा जल (हजार नहर का पानी) मिलना शुरू हो जाएगा। जिससे क्षेत्रीय लोगों को फ्लोराइड और नाइट्रेट जैसे विषैले तत्वों वाले पानी से निजात मिल सकेगी। बीती 13 फरवरी को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव वित्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई वित्त व्यय समिति की महत्वपूर्ण बैठक में जलेसर पेयजल योजना को 144 करोड़ की बजट मंजूरी दी गई। शासन से बजट मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही इसके लिए आधिकारिक शासनादेश जारी किया जाएगा। शासन स्तर से बजट की पहली किस्त जारी होते ही जल निगम नगरीय द्वारा टेंडर प...