सोनभद्र, जून 18 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में गुरुवार को विषैले जन्तु के काटने से 35 वर्षीय मालती देवी पत्नी राजकुमार यादव अचेत हो गई। वह दोपहर शौच के लिए घर के पीछे खेत में जा रही थी। इसी दौरान उसके ऊपर एक विषैला जीव गिर पड़ा और उसके गर्दन के पिछले हिस्से में काट लिया। इससे वह अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका दवा उपचार किया गया। उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...