आजमगढ़, मई 16 -- बरदह, आजमगढ़। बरदह कस्बा निवासी 65 वर्षीय रामदुलार मौर्य देर शाम को सब्जी के खेत में काम कर रहे थे। परिजनों का उसी दौरान उन्हें विषैले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी केवलपति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत वृद्ध पांच भाइयों में सबसे बड़ा थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...