प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- दयालगंज बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरेदलपत शाह गांव निवासी जगदीश कुमार विश्वकर्मा की शादी दो वर्ष पूर्व आमापुर निवासिनी रीना विश्वकर्मा से हुई थी। सोमवार शाम करीब सात बजे रीना घर के बगल लकड़ी के ढेर से लकड़ी ले रही थी कि अचानक हाथ में उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इससे उसे चक्कर आने लगा। परिजन रीना को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिवारजनों में कोहराम मचा है। महिला की मौत से छह माह के बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...