बलिया, मई 21 -- बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार निवासी गजाधर कश्यप की सात वर्षीय बेटी काजल की मंगलवार की रात विषैले जंतु के काटने से मौत हो गयी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बालिका की जान सर्पदंश से गयी है। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में मौजूद काजल को विषैले जंतु ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे पीएचसी बांसडीह पर लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- कटिहार: डंडखोरा के कंधरपैली में सात वर्षीय रितिक की मौत इस सम्बंध में कोतवाल राकेश कुमार सिंह का कहना है कि सर्पदंश से बच्ची की मौत की सूचना मिली है। हालांकि सही कारणों की जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बा...