सोनभद्र, मई 8 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बघाडू गांव के धनकुटवा टोले में शुक्रवार की अल सुबह घर से शौच के लिए निकले अधेड़ की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भेजवा दिया। बघाडू गांव निवासी 59 वर्षीय राम केवल पुत्र स्व. राम बदन को शौच करने के दौरान पैर में किसी विषैले जंतु ने काट लिया, जिससे उन्हें घबराहट होने लगी। उसके बाद वह अपने घर पर पहुंचकर चीखने चिल्लाने लगे। उन्होंने बताया कि उनके पैर में किसी विषैले जंतु ने काट लिया है। परिजनों को इतना बताते हुए वह बेहोश हो गए और उसके मुंह से झाग निकलने लगा, जिसे देख परिजन शोर मचाने लगे। थोड़ी देर बाद अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने ग्राम प्रधान अब्दुल्लाह अंसारी को सूचना दिया। सूचना पाकर पहुंचे प्रधान ने अमव...