मुंगेर, जून 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर टू पंचायत के मधुबन दरियापुर में शौच करने गई किशोरी की विषैले सांप के डसने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी सिंधु मरार गांव निवासी परमेश्वर मांझी की 12 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी अपने नाना चंदू हांसदा के घर मधुबन दरियापुर आई थी। रविवार को अपने भाई के साथ वह समीप स्थित जंगल की तरफ शौच करने गई थी। इसी दौरान उसे एक विषैले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद वह अपने परिजनों को पैर में कुछ काटने की बात बताई। यह भी पढ़ें- बाग़ में आम बीनने गए किशोर की सर्पदंश से मौत इसके बाद किशोरी की तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजनों ने तंत्र मंत्र का सहारा लेकर झाड़ फूंक कराया। अंधविश्वास के चक्कर में जब किशोरी की हालत और बिगड़ ग...