महाराजगंज, नवम्बर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के बीसोखोर में रात में एक विषैला सांप मिला। वन जीव रक्षक रामबचन साहनी की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। बीसोखोर निवासी राम भवन निषाद के घर में रात में एक सांप घुस गया। इस सांप के बारे में बताया गया कि यह सबसे खतरनाक सांप रसल वाइपर प्रजाति का रहा। वन जीव रक्षक रामबचन साहनी को फोन से सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन जीव रक्षक की टीम ने मशक्कत के बाद का सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.