गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा। मझिआंव थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी मासूक खान का पुत्र असलम खान सोमवार को विषैला जंतु काटने से गंभीर हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि असलम खेत से लकड़ी लाने के लिए गया हुआ था। उसी क्रम में विषैले जंतु ने उसके बायें पैर में काट लिया। परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...