सोनभद्र, फरवरी 10 -- दुद्धी। हाथीनाला थाना क्षेत्र के गडदरवा गांव में सोमवार रात विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। युवक ने किन कारणों से विषाक्त पदार्थ खाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी। हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव निवासी 24 वर्षीय शिवकुमार पुत्र मेघनाथ सोमवार की रात लगभग नौ बजे घर पहुंचा। अपनी मां को बाइक की चाभी सौपते ही वह लड़खड़ाकर गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसने विषाक्त पदार्थ किन कारणों से खाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.