विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- फूलबहेड़ थाना क्षेत्र के लखहा अलीगंज में मंगलवार शाम विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना पर परिजन आनन-फानन में युवक को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय त्रिवेदी (45) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी लखहा अलीगंज के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस मामले में फूलबेहड़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना प्राप्त हुई थी। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान युवक की मृत्यु की सूचना मिली है। मामले में संबंधित कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.