उरई, अप्रैल 27 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मगरौल में रहने वाली 18 वर्षीया युवती द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई।बेहोशी की अवस्था में परिजनों के द्वारा उसे सीएचसी कालपी में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती युवती का अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक चक की टीम के द्वारा उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...