सुल्तानपुर, मार्च 18 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाने से अधेड़ की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी दोस्तपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहर खाए सुरेश कुमार (45) पुत्र हरिराम नारायणपुर कलां गांव के निवासी है। सुरेश ने जहर क्यों खाया इस बात की जानकारी परिवार के सदस्यों को भी नहीं थी। परिजन की मांने तो हालत खराब होने पर उन्हें पता चला कि सुरेश ने जहर खाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.