अयोध्या, फरवरी 11 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए महमूदाबाद ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के खालीनगर मजरे नटकौली गांव निवासी पंकज कुमार (23) पुत्र सुरेश कुमार की शादी चार साल पहले सीतापुर जनपद के थाना महमूदाबाद के ग्राम भोलेपुरवा निवासी नीतू पुत्री चोटराम से हुई थी। शादी के एक साल तक सब ठीक रहा लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पिछले तीन साल से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। मंगलवार की देर शाम वह जानवरों को चराने के लिए गांव से कुछ दूरी पर गया और कीटनाशक पी लिया। पंकज घर पहुंचा तो हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन इलाज के लि...