सोनभद्र, जून 14 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में रविवार की सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। झारोकला गांव निवासी 27 वर्षीय कलावती देवी पत्नी इंद्रदेव गोंड़ ने रविवार सुबह करीब आठ बजे घर पर ही संदिग्ध हाल में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल हरिकेश राम आजाद ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों, जिनमें तीन वर्ष के जुड़वा पुत्र-पुत्री सहित एक बड़ी पुत्री को छोड़ गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...