हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी। जहरीला पदार्थ खाने से बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार बागेश्वर के ग्राम सिया, पोस्ट जिरौली निवासी मनोज कुमार को शनिवार शाम साढ़े चार बजे एसटीएच में भर्ती कराया गया था। शनिवार को ही देरशाम 6:18 बजे उसकी मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने की वजह से उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी। इसी कारण उसे बागेश्वर से हल्द्वानी रेफर किया गया था। एसएचओ हल्द्वानी विजय सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव बागेश्वर ही ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...