बलिया, मई 21 -- रसड़ा। इलाके के हीता का पुरा गांव में गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे 30 वर्षीया महिला ने किसी कारण से विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अचेतावस्था में स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...