आगरा, अप्रैल 28 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के एक किशोर की विषाक्त के सेवन से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के सहावर गेट निवासी एक किशोर की बीते दिवस अपने परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, इससे नाराज होकर किशोर ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने किशोर को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया। यहां मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.