देवरिया, जून 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित होने वाली निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कक्षाओं के लिए विषय-विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि सत्र 2026-27 में यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट एवं एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए योग्य विषय-विशेषज्ञों, वार्ताकारों एवं व्याख्याताओं का इम्पैनलमेंट किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र, बायोडाटा, शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल नंबर 9140893676 पर भी भेजे जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...